दैनिक समाचार

प्रिया                                                                                                                             à¤¦à¤¿à¤¨à¤¾à¤‚क- 15/07/17

 

नमस्कार ! सुप्रभात !  आप सभी का स्वागत है प्रिया समाचार में I संस्था के तुगलकाबाद स्थित मुख्य कार्यालय में सक्रिय नागरिक क्रियाशील शहर कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक  12 से 15 जुलाई तक चलने वाले प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अलग अलग सत्रों के माध्यम से

 

इन विषयों पर समझ बनाने को लेकर चर्चा की गयीI 

अब समाचार विस्तार से------

दुसरे दिन की सीखों के पुनरावलोकन के बाद तीसरे  à¤¦à¤¿à¤¨ के सत्रों को लेकर बातचीत शुरू हुईI

समूह अथवा संगठन में आपसी तालमेल के माध्यम से निर्णय-

एक शैक्षणिक गतिविधि जिसमें समूह को मिलकर दिए गए संसाधन का आपसी बंटवारा करना था, के माध्यम से सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझाने की कोशिश की गयीI प्रतिभागी प्रशिक्षुओं ने इस गतिविधि के माध्यम से सीखा की किस तरह संगठन या समूह में ऐसे निर्णय लिए जा सकते है जिनसे सभी का फायदा होI अगर समूह में यह भावना नहीं होती है, तो बिखराव की अधिकतम संभावनाएं होती हैI

सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर,ब्लॉग इत्यादि का प्रयोग-प्रशिक्षुओं को इस प्रशिक्षण सत्र में फेसबुक,ट्विटर इस्तेमाल करने के सम्बन्ध में कुछ तकनीकी चीज़ें जैसे की खाता बनाना, पेज बनाना और उसे फॉलो करना, टैग करना, पिक्चर का इस्तेमाल, पोस्ट कैसे लिखें इत्यादि विषयों पर जानकारी दी गयी, साथ ही साथ प्रतिभागियों को एक शैक्षणिक गतिविधि के माध्यम से ब्लॉग किस तरह लिखा जाना चाहिए, शब्दसीमा, लेख के ढांचे इत्यादि के सम्बन्ध में भी जानकारी दी  à¤—यीI

कार्यक्षेत्र में लैंगिक भेदभाव को मिटाना-  à¤‡à¤¸ सत्र में आपसी बातचीत एवं अलग अलग शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्षेत्र में लैंगिक असमानता को किस प्रकार दूर किया जा सकता है, इस सम्बन्ध में चर्चा की गयीI सत्र में प्रशिक्षुओं को बताया गया की, महिला एवं पुरुषों के कार्यक्षेत्रों को प्रकृति द्वारा नहीं वरन समाज द्वारा अलग अलग किया गया है, और इसलिए इस आधार पर महिला और पुरुष के बीच भेदभाव नहीं किया जाना चाहिएI

प्रशिक्षुओं से फीडबैक प्राप्त करने एवं आगे की कार्ययोजना तैयार करने के  à¤¬à¤¾à¤¦ प्रिया के अध्यक्ष श्री राजेश टंडन एवं निदेशक कौस्तव बंदोपाध्याय द्वारा प्रशिक्षुओं के बीच सर्टिफिकेट वितरण किया गयाI

इसी के साथ ये समाचार यहीं समाप्त होते है I हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद!