दैनिक समाचार

प्रिया                                                                                                                             à¤¦à¤¿à¤¨à¤¾à¤‚क- 14/07/17

नमस्कार ! सुप्रभात !  आप सभी का स्वागत है प्रिया समाचार में I संस्था के तुगलकाबाद स्थित मुख्य कार्यालय में सक्रिय नागरिक क्रियाशील शहर कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक  12 से 15 जुलाई तक चलने वाले प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दुसरे दिन प्रशिक्षुओं को अलग अलग सत्रों के माध्यम से

 

इन विषयों पर समझ बनाने को लेकर चर्चा की गयीI 

अब समाचार विस्तार से------

पहले दिन की सीखों के पुनरावलोकन के बाद दुसरे दिन के सत्रों को लेकर बातचीत शुरू हुईI

सामुदायिक सहभागिता पर समझ बनाना-

इस सत्र में आपसी बातचीत के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता पर समझ बनाने की कोशिश की गयीI सहभागिता क्यों महत्वपूर्ण है , इस सम्बन्ध में चर्चा कर यह निष्कर्ष निकाला गया कि, सामुदायिक सहभागिता से निर्णय लेने में आसानी होती है, समूह का मनोबल बढ़ता है और कठिनतम कार्य भी आसानी से पुरे किये जा सकते हैI सामूहिक समझ, निर्णय लेने की प्रकिया में सबकी भागीदारी से कार्य में असफलता की संभावना भी घट जाती हैI

सहभागिता में अवरोध के कारकों पर चर्चा में यह बात सामने आई कि लोग कई कारणों से सहभागिता नहीं करतेI कभी कभी ये कारण नितांत व्यक्तिगत जैसे की मुद्दे पर समझ की कमी, आत्मविश्वास की कमी, समय की कमी या कोई भी अन्य कारण हो सकता हैI जबकि कभी कभी समुदाय से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव, सामुदायिक विकास से जुड़े निर्णयों के प्रति उदासीनता जैसे कई कारण भी सहभागिता को प्रभावित करते हैI सहभागिता के अवरोधों में जो दो सबसे महत्वपूर्ण कारक निकल कर आए, वे थे सहभागिता के लिए अवसरों में कमी और सहभागिता के प्रति उदासीन व्यवहारI

बस्ती विकास समितियों में सहजकर्ता के तौर पर यह जरुरी है कि हम बस्ती के सदस्यों को सहभागिता के अवसरों की जानकारी दें, उन्हें सहभागिता के लिए प्रेरित करें और साथ ही साथ सहभागिता के लिए आवश्यक अवसरों की तलाश भी करेंI   

सामुदायिक नेतृत्व और संचार- इस सत्र में एक शैक्षणिक खेल के माध्यम से समूह में नेतृत्व कैसे होता है और समूह के बीच संचार की प्रक्रिया को समझाने की कोशिश की गयीI सामुदायिक नेतृत्व के विषय में यह समझाने की कोशिश की गयी कि, नेतृत्व चुनते हुए कुछ विशेष सावधानियाँ जरुर बरतनी चाहिएI चुने गए नेतृत्व पर भरोसा करना चाहिए और समूह में सभी को उसका साथ देना चाहिएI  à¤¸à¤®à¥‚ह में नेतृत्व करने वाले व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए, अनुभव होना चाहिए , उसे पहल करने वाला और विश्वासपात्र भी होना चाहिएI

सामुदायिक संगठनों में निर्णय लेने की प्रक्रिया- संगठनों में निर्णय लेने की प्रक्रिया को एक गतिविधि के माध्यम से समझाने की कोशिश की गयी जिसमें प्रतिभागियों ने समूह में एक निर्णय लिया और एक व्यक्तिगत स्तर परI अधिकतम मामलों में समूह में लिए गए निर्णय व्यक्तिगत निर्णय से अधिक बेहतर साबित हुएI इस पूरी प्रक्रिया से समूह में आपसी सहभगिता का महत्व प्रतिभागियों को समझ आयाI

संगठनों में टकराव- इस सत्र में एक शैक्षणिक खेल के माध्यम से संगठनों में आपसी तालमेल और सहयोग के महत्व को समझाने की कोशिश की गयीI संगठन में लोग अगर व्यक्तिगत फायदे के लिए काम करते है तो संगठन को इससे घाटा होता है, और संगठन टूट जाने की भी संभावना बनी रहती है I संगठन में विकास के लिए जरुरी है कि लोग एक दुसरे पर विश्वास बनाये रखें और आपसी तालमेल के साथ कार्य करेंI    

इसी के साथ ये समाचार यहीं समाप्त होते है I हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद!